फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास

Wed, 23 Mar 2016 09:50 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
आरोपी बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। नरियालगांव में मंगलवार को चौथी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। इस मामले में ग्रामीणों ने आरोपी वृद्ध को पकड़कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा के साथ ही पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने नरियालगांव में 22 मार्च की शाम खीम सिंह (61) को चौथी कक्षा में पढ़ने वाली दस वर्षीय बालिका के साथ अश्लील हरकत करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। गांव वालों ने आरोपी की धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि मंगलवार शाम आरोपी ने पीड़ित के घर पर अपना मोबाइल चार्ज पर लगाया था।

काफी देर तक आरोपी के मोबाइल नहीं ले जाने पर पीड़ित की मां ने उसे फोन देकर आने को कहा, लेकिन जब काफी देर तक पीड़ित मोबाइल पहुंचाकर नहीं लौटी तो मां ने दूसरी बेटी को देखने के लिए भेजा तथा स्वयं भी आरोपी के घर पर पहुंच गई। उस समय आरोपी दरवाजा बंद कर पीड़िता के साथ अश्लील हरकत कर रहा था।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डीएस कुंवर ने बताया कि मामले में आईपीएस की धारा 342 और 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रकाश विश्वकर्मा को सौंपी गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें