फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बिनोद उप्रेती अध्यक्ष और अमित महामंत्री चुने गए

Sun, 25 Feb 2024 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बनबसा शारदा वैली कर्मचारी संघ पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन में शारदा वैली एनएचपीसी कर्मचारी संघ (इंटक) के द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्वक निर्विरोध संपन्न हुए। पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध चुनते हुए बिनोद उप्रेती को अध्यक्ष और अमित कुमार को महामंत्री बनाया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय एनएचपीसी वर्कर्स एंड इंप्लाइज फेडरेशन से आए चुनाव अधिकारी मोहन धामी और रघुवर सिंह धामी, धौलीगंगा इंप्लाइज यूनियन, धारचूला के उपाध्यक्ष बीके परिहार की देखरेख में चुनाव निर्विरोध हुए। अध्यक्ष व महामंत्री के अलावा गोविंद सोनाल उपाध्यक्ष, नवीन चंद्र सयुंक्त मंत्री, प्रवीण कुमार गर्ग संगठन मंत्री, नरेंद्र थलाल कार्यालय मंत्री, गोपाल चंद प्रचार मंत्री और केशव थलाल कोषाध्यक्ष चुने गए।
कार्यकारिणी सदस्यों में मोती चंद, चंद्र किशोर भंडारी, वीरेंद्र कुमार, मोहन राम, हरीश राय, जावेद अंसारी, अरुण दिलवाला, रघुवर दत्त भट्ट, राम वरन, रमेश भारती और संदीप कुमार रखा गया। वरिष्ठ सदस्य हरीश चंद्र परगाई बने। इससे पूर्व कोषाध्यक्ष केशव थलाल ने दो वर्षों का आय-व्यय पेश किया। चुनाव में संविदा कर्मियों ने भी प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें