फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तीन युवक घायल

Wed, 11 Jun 2025 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। गुरुद्वारा रीठा साहिब में लगे जोड़े मेले में जा रहे बाइक सवार तीन श्रद्धालु सड़क हादसे में घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर उप जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे हाईवे पर एक बाइक सूखीढांग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ऊधमसिंह नगर जिले के केलाखेड़ा निवासी संदीप सिंह (21) पुत्र बरीत सिंह, गुरमेज सिंह (25) पुत्र प्रेम सिंह और नैनीताल जिले के मालधनचौड़ निवासी दिलेर सिंह (25) पुत्र पप्पू सिंह घायल हो गए। देर रात 1:35 बजे तीनों को उप जिला अस्पताल लाया गया।
डाॅ. मोहम्मद उमर ने प्राथमिक इलाज के बाद संदीप सिंह और दिलेर सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया। गुरमेज को हल्की चोटें आई थीं, प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। घायलों के साथ दूसरी बाइक से आ रहे उनके साथी नानक सिंह ने बताया कि बाइक में कई लोग जोड़ मेले के लिए जा रहे थे। इस दौरान अचानक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें