फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नियमों के उल्लंघन पर स्कूल बस समेत तीन वाहन सीज

Wed, 11 Jun 2025 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के पूर्णागिरि रोड पर वाहन से हूटर निकालती टीम। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। संभागीय परिवहन विभाग की ओर से यातायात नियमों को मजबूती से लागू करने के लिए जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया गया। टीमों ने बीते मंगलवार को जिले के पहाड़ और मैदानी क्षेत्र में देर शाम तक अभियान चलाया। इस दौरान मानकों और नियमों के उल्लंघन में टीम ने एक स्कूल बस समेत तीन वाहनों को सीज कर 56 चालान काटे।
विज्ञापन

टीएसआई आनंद सिंह बिष्ट ने बताया कि यह अभियान एआरटीओ टनकपुर मनोज बगोरिया और एआरटीओ पिथौरागढ़ शिवांश कांडपाल की संयुक्त मौजूदगी में चला। वहीं लोहाघाट रोडवेज क्षेत्र में एजीएम लोहाघाट धीरेज वर्मा के साथ एआरटीओ टनकपुर ने नौ रोडवेज बसों को चेक किया। बे टिकट यात्री, बिना वर्दी के चलने वाले ड्राइवर और कंडक्टर की संयुक्त जांच और चालानी कार्यवाही की गई।
इस दौरान स्कूल बसों की भी चेकिंग की गई और बिना रजिस्ट्रेशन नंबर, बिना परमिट चल रही एक निजी शैक्षणिक संस्था की बस को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एक दोपहिया वाहन और एक कार को सीज किया गया। एक टीम ने पूर्णागिरि क्षेत्र में अनधिकृत रूप से हूटर लगाकर चल रहे वाहन से हूटर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें