विजेता को पुरस्कार देते आयोजक।
- फोटो : अमर उजाला
राज्य स्थापना पखवाड़े के तहत पाटी विकासखंड के रीठा साहिब में ओपन वर्ग की क्रॉस कंट्री हुई। 14 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री में बिजेंद्र सिंह सबसे तेज धावक बने, जबकि धीरज जोशी दूसरे और नंदन बड़ेला तीसरे नंबर पर रहे। प्रथम तीन स्थान में आने वाले धावकों को पांच हजार, तीन हजार और डेढ़ हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
क्रॉस कंट्री में चौड़ामेहता, चौडापित्ता, गोलडांडा, बिरगुल, गोली चल्थिया, कुल्यालगांव, मछियाड़, मंगललेख के 42 युवाओं ने हिस्सा लिया। आयोजन को सफल बनाने में थाना रीठा साहिब, स्वास्थ्य विभाग पाटी और क्षेत्रीय युवाओं ने सहयोग किया।
इस दौरान हुई मां नंदा देवी वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में ढोलीगांव ने कुल्यालगांव को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। निर्णायक प्रकाश मेहता और अनिल मेहता रहे, जबकि स्कोरिंग का जिम्मा मुकेश मेहता और दीपक बड़ेला ने निभाया। आंखों देखा हाल गोपाल बोहरा और भुवन चंद ने सुनाया।