फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक मंगल दल के नितेश अध्यक्ष, रितिक सचिव बने

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्रामसभा देवीपुरा में युवक मंगल दल का गठन किया गया है। इसमें सर्वसम्मति से नितेश कुमार को युवक मंगल दल का अध्यक्ष और रितिक कुमार को सचिव मनोनीत किया गया। युवक मंगल दल सदस्यों ने देवीपुरा को आदर्श ग्रामसभा बनाने में सहयोग देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


देवीपुरा ग्रामसभा में विभिन्न समस्याओं के निस्तारण और आदर्श ग्रामसभा बनाने को लेकर युवक मंगल दल का गठन किया गया। तय किया गया कि युवा शक्ति गांव में सफाई, सुरक्षा, जंगली जानवरों के आतंक से निपटने के अलावा श्रमदान कर ग्रामीण विकास में सहयोग देंगे।
प्रधान माला देवी और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार के संचालन में हुई बैठक में अध्यक्ष, सचिव के अलावा बिशन राम को कोषाध्यक्ष और राकेश विश्वकर्मा, मोहित पार्की, सुमित विश्वकर्मा, मोहित टम्टा, दिनेश कोहली, हिमांशु कुमार, अनुज आर्य को सक्रिय सदस्य बनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें