फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्त पदों पर तुरंत हो पदोन्नति परीक्षा

Fri, 11 Sep 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी संगठन (शिक्षा विभाग) ने पदोन्नति के जरिए भरे जाने वाले तृतीय श्रेणी पदों पर तत्काल पदोन्नति परीक्षा कराने की मांग की है। अधिवेशन के समापन पर कर्मचारी संगठन ने पुरजोर तरीके से इस आवाज को उठाया। इसे लेकर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भी  भेजा गया।
विज्ञापन


यहां मंडलीय अधिवेशन के समापन मौके पर वरिष्ठ कर्मचारी नेता  जीवन चंद्र ओली ने कहा कि शिक्षा विभाग के पास पदोन्नति कोटे के 196 पद  रिक्त हैं। जिन पर तुरंत ही पदोन्नति परीक्षा कराई जाए। इसके अलावा  पदोन्नति और सेवानिवृत्ति से रिक्त होने वाले पदों को भरने की व्यवस्था भी  की जाए।

संगठन की मांग पर प्राइमरी से इंटर कालेज तक के हर स्कूल में एक  स्वच्छक और एक चौकीदार के पद का प्रस्ताव निदेशालय स्तर से शासन को भेजा  गया है। अधिवेशन में अल्मोड़ा के अध्यक्ष रामनाथ गोस्वामी, पिथौरागढ़ के रघुवर दत्त पुनेठा, ऊधमसिंह नगर के जगदीश बहुगुणा, नैनीताल के कुंवर सिंह  नगरकोटी, बागेश्वर के अध्यक्ष राजेश जोशी, चंपावत के कैलाश मेहता, सोमेश्वर  शाखा दिनेश कांडपाल, पूर्व संरक्षक दीवान सिंह बिष्ट सहित कई नेताओं ने  विचार रखे।
विज्ञापन


पांचवीं बार जिलाध्यक्ष बने कैलाश
चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी संगठन (शिक्षा विभाग) की नई जिला  कार्यकारिणी के चुनाव हुए। जीजीआईसी लोहाघाट के कैलाश सिंह मेहता को लगातार पांचवीं बार संगठन का जिलाध्यक्ष बनाया गया। जीआईसी बापरू के केशर सिंह  फर्त्याल महामंत्री और शाखा पुस्तकालय लोहाघाट में कार्यरत गिरीश चंद्र राय  को कोषाध्यक्ष चुना गया। कुमाऊं मंडल के लिए भी चुनाव हुए। जीआईसी  खुमार सल्ट के ज्वाल दत्त उपाध्याय को अध्यक्ष और जीजीआईसी पंतनगर के हरीश  चंद्र जोशी को महामंत्री चुना गया। निर्वाचित पदाधिकारियों को राज्य  कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष जगदीश अधिकारी और मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन के जिलाध्यक्ष डीके पंत ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें