जीआईसी कर्णकरायत के मैदान में चल रही स्वामी विवेकानंद मेमोरियल अंतरराज्यीय ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे मैच में पीएसी देहरादून ने पंजाब की मां बाराही क्लब को 25-14, 25-17,25-10 से हराया। विजेता टीम के पिंटू तोमर एवं उप विजेता टीम के रणवीर सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि केएमवीएन के निदेशक मुन्ना ढेक, नागेंद्र जोशी, रघुराज देउपा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। तीसरे मैच में उत्तराखंड पुलिस ने खटीमा क्लब को 25-12, 25-19 से, तीसरे मैच में पीएसी देहरादून ने रिछा क्लब ब्लाक को 25-23, 25-19 से, चौथे मैच में हरियाणा की टीम ने सागर क्लब नेपाल को 25-18, 25-20 से, पांचवें मैच में खन्ना क्लब पंजाब ने दिल्ली को रोमांचक मैच में 30-29, 25-18 से, छठे मैच में हरियाणा ने उत्तराखंड पुलिस को 25-13, 25-20 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
निर्णायक के रूप में प्रदीप ढेक, जितेंद्र राय, रमेश भट्ट, त्रिभुवन उपाध्याय, जगदीश अधिकारी शामिल रहे। कमेंट्री नरेश फर्त्याल, गिरीश करायत, स्कोरिंग दिनेश मुरारी, संजय मुरारी द्वारा की गई। आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष राकेश करायत, देवेंद्र बोहरा, सरू करायत, शोबन सिंह करायत, सुभाष करायत, विनोद करायत, भुवन माहरा, अनिल करायत, अमन ढेक, गुड्डू फर्त्याल आदि मौजूद रहे।