फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिंगराड़ा को लो-वोल्टेज से निजात मिली

Sun, 07 May 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर लगाते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
लंबे समय के बाद भिंगराड़ा क्षेत्र के लोगों को लो-वोल्टेज की समस्या से निजात मिल गई है। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने भिंगराड़ा बाजार में 100 किलोवाट का नया ट्रांसफार्मर लगाने के साथ नई बिजली लाइनों को बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है।

भिंगराड़ा बाजार में कई सालों से लो-वोल्टेज की समस्या के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के समक्ष रखा था। विधायक के प्रयासों से रविवार को भिंगराड़ा बाजार के लिए 100 केवी का ट्रांसफार्मर लग गया है। बाजार में थ्री-फेज लाइन बिछा दी गई है। उप खंड अभियंता एचएस सौन ने बताया कि अब भिंगराडा बाजार में दो ट्रांसफार्मर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी एक ट्रांसफार्मर में खराबी आने पर दूसरे ट्रांसफार्मर से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या भी नहीं रहेगी। भिंगराड़ा के ग्राम प्रधान धर्मानंद भट्ट, चल्थिया के पुष्कर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश भट्ट, पैरा लीगल वालंटियर उमेश भट्ट, दिनेश भट्ट, संजय शर्मा, विपिन भट्ट, नंद किशोर, गणेश गिरी आदि ने विधायक और ऊर्जा निगम के प्रति आभार जताया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें