फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षात्कार के लिए प्रवेश पत्र न मिलने के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
चंपावत में सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन करते आक्रोशित युवा। फोटो:संवाद न्यूज एजेंसल्ी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। स्वास्थ्य विभाग में कोरोना के लिए संविदा में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए सोमवार को साक्षात्कार प्रक्रिया हुई। साक्षात्कार के लिए आवेदन कर चुके कई आवेदकों को प्रवेश पत्र नहीं मिल पाए। इससे आक्रोशित आवेदकों ने सीएमओ कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

आवेदकों का कहना था कि अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए जानबूझ कर उनके प्रवेश पत्र रोके गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एएनएम, स्टाफ नर्स, डाटा इंट्री ऑपरेटर, सोशल वर्कर आदि पदों के लिए दो सप्ताह पूर्व विज्ञप्ति प्रकाशित कर आवेदन मंगाए गए थे। सोमवार को डीएम के निर्देश पर एडीएम टीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में गठित साक्षात्कार समिति ने आवेदकों के साक्षात्कार लिए। विरोध करने वालों में गौरव शर्मा, हिमांशु, महेश चंद, धर्मानंद भट्ट, मनोज कुमार, ललित सिंह, किशोर सिंह, बृजेश सिंह, राजेंद्र भट्ट, महेश भट्ट आदि शामिल रहे।
कोरोना काल में संविदा के पदों पर नियुक्ति के लिए स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से एमओयू के माध्यम से कंपनी चयनित की गई है। आवेदकों को प्रवेश पत्र भी संबंधित कंपनी की ओर से ही भेजे गए हैं। एक पद के सापेक्ष तीन-तीन आवेदकों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. आरपी खंडूरी, सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें