फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनवास पहुंचे राम-लक्ष्मण और सीता

विज्ञापन
फागपुर की रामलीला में वन को जाते राम-लक्ष्मण और सीता। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। रामलीला मंचन के पांचवें दिन की लीला में ठंड के बावजूद लोगों की भीड़ उमड़ी। रामलीला में राम के वियोग में दशरथ का देहांत, राम-लक्ष्मण और सीता के वनवास की जानकारी के बाद जंगल पहुंच भरत का वापस अयोध्या आने के लिए अनुरोध करना, राम की ओर से भरत को समझा कर वापस अयोध्या भेजने तक का मंचन हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी ने दीप प्रज्वलित कर रामलीला का शुभारंभ किया। उन्होंने कमेटी को 5100 रुपये का सहयोग दिया। राम के पात्र शुभम, लक्ष्मण के प्रियांशु, सीता का पारस, भरत का अजय भारती, शत्रुघ्न का विशाल, केवट का राजू सिंह और कैकेयी का किरदार नितिन कलोनी ने निभाया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज कालाकोटी, उपाध्यक्ष मनोज करमाकर, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण राम, कल्याण राम, अनिल कुमार, उर्मिला देवी, बबलू तबला मास्टर जगदीश सिंह, हारमोनियम वादक पंकज राज, अभय, लकी दर्शन आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें