फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागार्जुन इलेवन ने जीता उद्घाटन मुकाबला

विज्ञापन
बनबसा गढ़ीगोठ में क्रिकेट खिलाड़ी अतिथियों के साथ। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। सुदूरवर्ती गांव गढ़ीगोठ में जय भारामल बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। नागार्जुन इलेवन ने पहला मुकाबला जीत अगले चक्र में प्रवेश किया। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोविंद सामंत ने किया।
विज्ञापन

बनबसा के गढ़ीगोठ स्थित बिल्ला गार्डन में सोमवार को शुरू हुई जय भारामल बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बनबसा की नागार्जुन इलेवन और पचपकरिया इलेवन के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए नागार्जुन इलेवन ने निर्धारित 15 ओवरों में छह विकेट पर 144 रन बनाए, सर्वाधिक 54 रनों का योगदान विनोद ने दिया। जवाब में पचपकरिया की टीम 14वें ओवर में 72 रनों पर सिमट गई। नागार्जुन इलेवन के गेंदबाज लारा ने तीन विकेट लिए। गजेंद्र सामंत, लक्ष्मण चंद अंपायर, अर्जुन स्कोरर थे। जसवंत सिंह बसेड़ा और पंकज ने आंखों देखा हाल सुनाया। आयोजक कमेटी अध्यक्ष दीपक राज, कोषाध्यक्ष बिशन चंद, प्रबंधक प्रदीप रावत, मोहन चंद, दीपक, महेंद्र, कैलाश, हिम्मत, ललित सौन, करण, रवि दिगारी, सोनू, रविंद्र, शेखर, सचिन, अमन आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें