फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनाम का लालच देने वाली कॉल से सावधान रहें : सीओ

Wed, 27 Aug 2025 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
 चंपावत के उदयन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में बच्चों को जानकारी देते सीओ ​शिव
विज्ञापन
चंपावत। अनजाने नंबरों से इनाम के नाम पर लालच देने वाली कॉलों से सावधान रहें और अन्य को भी जागरूक करे।। यह बातें उदयन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित अमर उजाला फाउंडेशन की पुलिस की पाठशाला में सीओ शिवराज सिंह राणा ने कही। बुधवार को उदयन इंटरनेशनल स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीओ चंपावत शिवराज सिंह राणा ने साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि साइबर ठग हर रोज ठगी के लिए नए-नए तरीके ढूंढते रहते हैं। इनसे बचने के लिए सजगता और जागरूकता जरूरी है। बताया कि फॉर्म भरने के नाम पर भी साइबर अपराध होता है। मोबाइल में आए किसी भी प्रकार के लिंक पर क्लिक न करें। उन्होंने बताया कि जानकारी के बावजूद भी लोग साइबर क्राइम के शिकार हो रहे हैं। कभी भी आपके साथ अपराध हो तो उसकी जानकारी जरूर दें। उन्होंने पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112, साइबर हेल्प लाइन 1930 नंबर के बारे में जानकारी दी। ऑनलाइन धोखाधड़ी, पासवर्ड सुरक्षा, सोशल मीडिया पर सावधानी और डिजिटल लेन-देन में सतर्क की जानकारी दी। युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए भी प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य अशोक चंद्र शर्मा ने कहा कि पुलिस की पाठशाला समाज में जागरूकता फैलाने का काम करेगी। इस तरह के आयोजन अपराधों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यहां शिक्षक महेंद्र बिष्ट, रोहित रावत, सूरज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


27सीपीटी 22पी- चंपावत के उदयन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में मौजूद बच्चे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें