राजकीय पीजी कॉलेज में आयोजित अंर्तराष्ट्रीय सेमीनार में जानकारियां देते विदेशी प्रोफेसर।
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय पीजी कॉलेज में फैटर एकेडमी ऑफ इंडिया (एफएआई) की पहल पर तीन दिवसीय 11वीं अंतरराष्ट्रीय गोष्ठी शुरू हुई। पर्यटन, आर्थिक विकास एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर हुई गोष्ठी का बुधवार को कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के पूर्व कुलपति प्रोफेसर बीएस बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कहा कि ऐसा तकनीकी विकास हो, जिसका लाभ आम लोगों को मिले। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे ड्रोन तैयार किए जाए, जिसका लाभ दूरस्थ क्षेत्रों के बीमार, घायल लोगों को वक्त पर मदद पहुंचाने के लिए हो। उन्होंने पर्यटन के क्षेत्र में भी विकास की अपार संभावनाएं बताई।
विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल ने कहा कि यह गोष्ठी तकनीकी जानकारी के लिए उपयोगी है। थाईलैंड स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्रो.सीसी टेन ने समुदाय आधारित पर्यटन को मजबूत करने के लिए एसओआरआई मॉडल अपनाने का सुझाव दिया। बैंकाक के प्रो.यन्नाकोर्न का कहना है कि लोहाघाट की हरियाली मानसिक स्वास्थ्य की उन्नति के लिए सबसे अनुकूल है। एफएआई के महासचिव प्रो. पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण में गैर सरकारी संस्थाओं की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण है।
थाईलैंड के प्रो.सोमाची, चेन्नई के प्रो. रघुरामन, मदुराई के प्रो. थिवागर, प्रो. महादेवन ने पर्यावरण आर्थिक विकास एवं महिला सशक्तीकरण आदि मुद्दों पर जानकारी दी। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. अनीता सिंह और गोष्ठी की आयोजक डॉ.अर्चना त्रिपाठी ने सभी का स्वागत किया। डॉ .एमके त्रिपाठी के संचालन में शुरू हुई गोष्ठी में डॉ.रितु मित्तल, डॉ.जगदीश चंद्र जोशी, डॉ.धर्मेंद्र राठौड़, डॉ.स्वाति मेलकानी, डॉ.विमला देवी, डॉ.प्रकाश लखेड़ा, डॉ.रुचिर जोशी, डॉ.रवि सनवाल, डॉ.एसपी सिंह, डॉ.संदीप अग्रवाल, डॉ.सुभाष पांडेय, डॉ.विद्या कुमारी, डॉ.मनोज कुमार, डॉ.शिवानी कनार्टक, डॉ.चेतन जोशी, डॉ.नीरज जोशी, डॉ.विनय डालाकोटी आदि मौजूद रहे।