चंपावत के ढकना बडोला गांव में चाइल्ड हेल्प लाइन की जानकारी देते टीम के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
जिले में रूरल इंवायरमेंटल एंड एजूकेशनल डेवलपमेंट सोसायटी (रीड्स) टनकपुर की ओर से संचालित की जा रही है चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम ने बुधवार को ढकना बडोला गांव में अभियान चलाया। टीम के सदस्यों ने गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों को चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 की जानकारी दी। उन्होंने बाल अधिकार एवं 1098 के बारे में बच्चों व अभिभावकों को अवगत कराया गया।
संस्था के कोआर्डिनेटर हेम पंगरिया, संतोषी, निर्मला जोशी, हेमा बिष्ट, ललिता बोहरा, पूजा लोहनी आदि ने बताया कि चाइल्ड हेल्प लाइन का 18 वर्ष तक के बच्चों की सेवा करना ही मुख्य उद्देश्य है। बच्चों का शारीरिक, मानसिक शोषण करना अपराध है। बच्चा यदि कहीं खो गया हो या अन्यत्र बाल मजदूर के रूप में ले जाया गया हो तो इसके लिए 1098 में फोन कर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इस मौके पर पंकज सिंह, दीपक सिंह, नारायण सिंह, भुवनेश्वरी नरियाल, श्याम सिंह, राज सिंह, मदन सिंह, नाथ सिंह, सौरभ सिंह, सचिन सिंह, बची देवी, लक्ष्मी देवी, चंद्रा देवी, पुष्पा देवी, सोनू देवी, विमला देवी, मंजू देवी, बबीता खेतारी, कविता खेतारी आदि ग्रामीण मौजूद रहे। ब्यूरो