फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की योजनाओं का लाभ पात्रों को ही मिले

Fri, 27 Apr 2018 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
बनबसा फागपुर में ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
ग्राम स्वराज अभियान के तहत आंबेडकर ग्राम फागपुर में भारत सरकार के प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारियां देते हुए उनका लाभ पात्रों को ही दिए जाने की वकालत की। इस मौके पर चार पात्र ग्रामीणों को रसोई गैस का वितरण किया गया।

आंबेडकर ग्राम फागपुर में प्रधान गीता देवी की अध्यक्षता और डीपीआरओ सुरेश बेनी के संचालन में कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने चार ग्रामीणों को उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस किट बांटे। भारत सरकार के उप सचिव टीएस रौतेला और अनुसचिव थॉमस मैथ्यू ने उज्ज्वला, उजाला, सौभाग्य, जनधन, जीवन ज्योति, जीवन सुरक्षा और मिशन इंद्रधनुष योजनाओं की जानकारियां दी। उन्होंने इन योजनाओं से सभी ग्रामीणों को जोड़ने को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अपील की। इस दौरान डीएसओ केके अग्रवाल, एसडीओ विद्युत सोएब रजा, बीडीओ भूपेंद्र सिंह खाती ने ग्रामीणों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। एसडीएम एके चन्याल ने स्थायी और जाति प्रमाण पत्रों का ब्योरा प्रस्तुत कर उक्त प्रमाण पत्रों को बनाने के मानकों को विस्तार से बताया। बताया कि राजस्व विभाग की भूमि पर पट्टे आवंटित कर ग्रामीणों को आवास सुविधा दी जा रही है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी, डीडीओ आरसी तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिलाओं ने की आवास सुविधा देने की मांग
बनबसा (चंपावत)। आंबेडकर ग्राम फागपुर में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाएं मंच पर पहुंच गई। उन्होंने भारत सरकार के प्रतिनिधियों और जिले के अधिकारियों से आवास सुविधा देने की मांग की। बताया गया कि वन भूमि पर सात से आठ दशकों से रहने वाले कई ग्रामीणों को आवास सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें