फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनबसा मेला क्षेत्र में जुए में कट रही यात्रियों की जेब

Sun, 21 Apr 2019 10:22 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्णागिरि मेले की भीड़ के बीच यहां कैनाल मेला क्षेत्र में एक गिरोह जुआ खिलाकर यात्रियों की जेब काटने में लगा हुआ है। इसका खुलासा आज तब हुआ जब वीडियो बना रहे युवक की गिरोह ने पिटाई कर दी। उन्होंने खोया-पाया केंद्र का माइक तोड़कर केंद्र के संचालन का मोबाइल फोन भी छीन लिया।

विज्ञापन


मामला संज्ञान में आया तो एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार हो गए। पुलिस जुआ संचालकों की तलाश में जुट गई है।

मेला क्षेत्र में खोया पाया केंद्र संचालक नरेश विश्वकर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बनबसा निवासी तीन युवक चार बाहरी युवकों के साथ मेला क्षेत्र में जुए का अड्डा चला रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार सुबह राकेश श्रीवास्तव ने जुआ खेलते हुए वीडियो बनाई और लाउडस्पीकर के माध्यम से यात्रियों से जुआ नहीं खेलने अपील की तो उक्त लोगों ने खोया-पाया केंद्र पर उनकी पिटाई की और माइक तोड़कर मोबाइल भी छीन ले गए। 

नरेश ने एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल से घटना की शिकायत की। शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें