फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर टेबल पर चेक लिस्ट अवश्य लगाएं

Sat, 11 Feb 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
चंपावत में प्रशिक्षण लेते मतदान कार्मिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत वर्मा ने निर्वाचन संबंधी वितरण और प्राप्ति कार्य में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारी मधुर वाणी, शांत मन और शालीनता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को अधिकारियों और कर्मचारियों को डिस्पेच कार्यों के दायित्वों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक टेबल पर चेक लिस्ट अवश्य लगी होनी चाहिए ताकि पोलिंग पार्टियों को सामान प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो और सामान के वितरण समय होने वाले विलंब से बचा जा सके।

उन्होंने सभी आरओ को निर्देश दिए कि वे सींलिंग कार्य में सीनियर रजिस्ट्रार, कानूनगो, पटवारियों आदि को लगाए तथा पूर्व निर्वाचनों में सीलिंग कार्य करने वालों को प्राथमिकता प्रदान करें।
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारियों और मतदान कार्मिकों को उन सभी बिंदुओं पर जानकारी दी गई है जो मतदान प्रक्रिया के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सामग्री प्राप्त करने के समय पीठासीन अधिकारियों के साथ मतदान पदाधिकारी भी उपस्थित रहकर चेक लिस्ट के अनुरूप सामग्रियों को प्राप्त करेंगे।

उन्होंने डिस्पेच कार्य में लगाये गये सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को सामग्री वितरण तथा प्राप्ति में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी कार्मिक हरगोविंद भट्ट ने बताया कि सामान को मतदान केंद्र के नंबर के अनुसार निर्धारित सीरियल से ही वितरित करें। उन्होंने हरे लिफाफे, पीले लिफाफे, भूरे लिफाफे, नीले लिफाफे, सफेद लिफाफे तथा उनमें रखे जाने वाले छोटे लिफाफे आदि के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर आरओ सीमा विश्वकर्मा, अनिल चन्याल, तहसीलदार पूनम पंत, नीलू चावला, एआरओ हरेंद्र साह, जीएस किरोला सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें