फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और पुख्ता की जाए सीमा की सुरक्षा

Sun, 10 Jan 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिक संगठन ने तीन जनवरी को पठानकोट के आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया। पूर्व सैनिक संगठन के कर्नल सुरेश सिंह अधिकारी ने पाकिस्तान और चीन सीमा पर सुरक्षा के बंदोबस्त की नए सिरे से समीक्षा कर जरूरी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन


बाराकोट में हुई बैठक में स्क्वाड्रन लीडर मोहन चंद्र शर्मा ने आतंकी हमलों से सीख लेते हुए नेपाल सीमा से लगे चंपावत और अन्य जिलों की सुरक्षा को बेहतर करने पर जोर दिया। संगठन के बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी ने कहा कि 16 जनवरी तक सैनिक संगठन की सदस्यता लेने वालों को संस्थापक सदस्य का दर्जा दिया जाएगा।

चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में शपथ कराई जाएगी। पूर्व सैनिकों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उठाते हुए समाधान कराने की बात कही गई। बैठक में हयात सिंह अधिकारी, प्रेम सिंह अधिकारी, जीएस चौधरी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें