फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्यों ने फिर किया बीडीसी बैठक का बहिष्कार

Mon, 18 Jan 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां एक माह के अंतराल में बीडीसी बैठक का दूसरी बार बहिष्कार किया गया। सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने 14वें वित्त आयोग की धनराशि का आवंटन पूर्ववत रखने की मांग को लेकर बीडीसी बैठक का बहिष्कार किया, जबकि इससे पहले हुई बीडीसी बैठक का ग्राम प्रधानों ने बहिष्कार कर तालाबंदी की थी।
विज्ञापन


सोमवार को ब्लॉक उप प्रमुख बसंत तड़ागी और भगवत चौधरी के नेतृत्व में बीडीसी सदस्यों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि 14वें वित्त की धनराशि का भुगतान रोक देने से ग्राम पंचायतों के पास काम करने का कोई मद ही नहीं रह गया है। राज्य सरकार की ओर से क्षेत्र पंचायत निधि को पूर्व की तरह एकमुश्त ग्राम पंचायतों को दी जानी चाहिए। उनका कहना था कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है, क्षेत्र पंचायत अपने स्तर से सभी विकास कार्यों का अनुमोदन नहीं करेगी। इसके साथ ही राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी गई।

बैठक का बहिष्कार करने वालों में घनश्याम भट्ट, कैलाश राम, नंदाबल्लभ कापड़ी, भूमि देवी, राजेंद्र सिंह, कमल कुमार, गंगा सिंह, अनी राम, लक्ष्मी जोशी, गोविंदी देवी, हरिओम सेठी, कलावती देवी सहित अन्य बीडीसी सदस्य शामिल रहे। बैठक के बहिष्कार के कारण एसडीएम सदर भगत सिंह फोनिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों प्रतिनिधियों को बैरंग ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन


भविष्य की योजनाएं हो रही हैं प्रभावित
खंड विकास अधिकारी शिल्पी पंत का कहना है कि लगातार बीडीसी बैठकों के बहिष्कार का असर भविष्य की विकास योजनाओं पर पड़ेगा। उनका कहना है कि ब्लॉक में भविष्य में किए जाने वाले विकास कार्यों की कार्ययोजनाएं प्रस्तावित की जा रही हैं, लेकिन बीडीसी बैठकें न होने से विकास कार्यों के प्रस्तावों का अनुमोदन नहीं हो रहा है, जिसका असर आने वाले समय में नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें