फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रविवार को भी बैराज पर रहा रेड अलर्ट

Mon, 01 Sep 2025 01:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा में रविवार को सुबह आठ बजे बाद शारदा नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक पहुंच गया। इसके बाद यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स प्रशासन ने सुरक्षा के तहत बैराज से चौपहिया वाहनों का संचालन बंद कर दिया। इस दौरान भारत-नेपाल के बीच आवागमन करने वाले बड़े वाहन स्वामी जल स्तर कम होने की प्रतीक्षा करते रहे।
विज्ञापन

रविवार सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 94,496 क्यूसेक था। नौ बजे 1,03,072, दस बजे 1,02,888, 11 बजे 1,04,652, एक बजे 1,13,442 क्यूसेक पहुंच गया। शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पहाड़ों में हो रही बारिश से जलस्तर बढ़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें