फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराकोट को 108 सेवा की एंबुलेंस मिली

विज्ञापन
बाराकोट अस्पताल परिसर पहुंची आपात सेवा 108 एंबुलेंस। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। बाराकोट को आपात चिकित्सा सेवा 108 एंबुलेंस मिल गई है। शनिवार शाम यह एंबुलेंस बाराकोट अस्पताल परिसर में पहुंच गई। आपात चिकित्सा सेवा 108 के चंपावत जिला प्रबंधक भास्कर शर्मा ने बताया कि रविवार को सुबह लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल एंबुलेंस का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

उद्घाटन की रस्म के बाद 108 सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा। बाराकोट में एंबुलेंस न होने और इसकी वजह से हो रही परेशानियों को लगातार उठाता रहा। अमर उजाला में 26 जनवरी को (एंबुलेंस मिलने में लग गए छह साल) प्रमुखता से प्रकाशित हुई। इसी के साथ अब जिले के सभी चारों ब्लॉकों में एंबुलेंस हो गई है। चंपावत में 3, पाटी में 2 और लोहाघाट और बाराकोट में एक-एक एंबुलेंस हो गई है।
कोट
बाराकोट में आपात सेवा 108 एंबुलेंस के शुरू होने से स्वास्थ्य की दृष्टि से पिछड़े इस ब्लॉक को राहत मिलेगी। अलबत्ता इसके बाद अब बाराकोट के अस्पतालों की सेहत को भी सुधारने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रकाश राय,
पूर्व ग्राम प्रधान, बाराकोट। (27 सीपीटी 14पी)
कोट
राज्य बनने के बाद भी बाराकोट की स्वास्थ्य सेवा की अनदेखी हुई। 108 सेवा की एंबुलेंस से आकस्मिक मामलों में तो तात्कालिक राहत मिलेगी, लेकिन ब्लॉक की बुनियादी स्वास्थ्य सुविधा को सुधारा जाना जरूरी है।
विज्ञापन

मनीष जोशी,
छात्र, बाराकोट। (27 सीपीटी 15पी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें