फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राम सिंह बिष्ट 

Wed, 05 Oct 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
President Ram Singh Bisht - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राम सिंह बिष्ट जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। बुधवार को हुए मतदान में उन्होंने प्रहलाद सिंह पाटनी को छह वोटों से शिकस्त दी। विजयी प्रत्याशी को 25 वोट मिले। एडवोकेट बिष्ट 2003 में भी जिला बार संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी आरपी पांडेय और सहायक चुनाव अधिकारी एसडी ओझा ने बताया कि 46 सदस्यीय बार में 44 वकीलों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा शेष पांच पदों पर एक-एक ही प्रत्याशी मैदान में होने से वोटिंग की नौबत नहीं आई।

उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह रैंसवाल, सचिव पद पर निर्मल सिंह तड़ागी, कोषाध्यक्ष पद पर हेम चंद्र जोशी, संयुक्त सचिव पद पर पवन ज्योति मनराल के अलावा कार्यकारिणी सदस्य के तीन पदों के लिए कुंदन सिंह, द्वारिका शर्मा व गिरीश चंद्र राय निर्विरोध चुने गए। बार संघ का कार्यकाल तीन साल का होगा। अलबत्ता नव निर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह की तिथि घोषित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें