जीजीआईसी में बालिकाओं की ब्लाक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता हुई। सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता का शुभारंभ खूनाबोरा हाईस्कूल के प्रधानाचार्य आनंद ओली ने किया। प्रतियोगिताओं के दौरान जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया गया।
सब जूनियर वर्ग में जीजीआईसी लोहाघाट ने राजीव नवोदय विद्यालय को 20-11 से पराजित किया। जूनियर वर्ग में जीआईसी पुल्ला ने जीजीआईसी लोहाघाट को 14-7 से तथा सीनियर वर्ग में जीजीआईसी की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य चयनकर्ता डीके जोशी, चंद्रा पांडेय ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया।
निर्णायक के रूप में हेमंती भट्ट, जीवन राय, मदन पुजारी, हिमानी बिष्ट ने सहयोग किया। स्कोरिंग दीपक भट्ट, डीके तिवारी ने की जबकि संचालन गणेश पुनेठा ने किया।