दो दिन की हड़ताल के बाद खुले एसबीआई की चंपावत शाखा में उमड़े ग्राहक।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। 12 मार्च के बाद बुधवार को पहली बार सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों की शाखाओं में कामकाज शुरू हुआ। एसबीआई सहित अधिकांश बैंकों के खुलने के समय से पहले ही लोगों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। लीड बैंक प्रबंधक अरुण कुमार जोशी ने बताया कि जिले के तमाम सार्वजनिक बैंकों में 39 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन हुआ।
बता दें कि दूसरे शनिवार और रविवार के बाद दो सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों के निजीकरण के विरोध में सोमवार से दो दिनी हड़ताल रही थी। चार दिन तक बैंकों में कामकाज नहीं होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
आज हड़ताल पर रहेंगे जीवन बीमा कर्मी
चंपावत। सामान्य बीमा कंपनी (जीआईसी) की बुधवार को हुई हड़ताल के बाद बृहस्पतिवार को जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। जीआईसी की चार कंपनियों में से एक कंपनी के निजीकरण के केंद्र सरकार के निर्णय के विरोध में हड़ताल रही। वहीं एलआईसी में एफडीआई की सीमा को 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 74 प्रतिशत करने का एलआईसी कर्मी विरोध कर रहे हैं। (संवाद)