फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 करोड़ से पटरी पर लौटी जिले की बैंकिंग

Mon, 14 May 2018 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
विज्ञापन
नकदी की किल्लत के बीच पिथौरागढ़ में बैंक शाखा में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले की बैंकिंग को 25 करोड़ रुपये के मरहम से बैंकिंग व्यवस्था पटरी पर लौट आई है। चेस्ट से सहकारी, ग्रामीण बैंकों के साथ ही बैंक एटीएम के लिए नकदी जारी कर दी गई है। इससे पिछले कई दिनों से नकदी की किल्लत से जूझ रहे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन


पिछले दिन ही जिले की मुख्य चेस्ट को आरबीआई के जरिये आगरा से 25 करोड़ रुपये मिले हैं। सोमवार को चेस्ट ने मांग पर सहकारी और ग्रामीण बैंकों को एक-एक करोड़ की राशि जारी की। इसके साथ ही अन्य बैंकों के एटीएम के लिए पौने दो करोड़ की राशि दी। साथ ही एसबीआई ने मुख्यालय और आसपास स्थित अपने नौ एटीएम के लिए 80 लाख की धनराशि जारी की। आने वाले दिनों में मुख्य चेस्ट से मांग के मुताबिक बैंकों को नकदी की आपूर्ति की जाएगी। एसबीआई मुख्य शाखा के उप प्रबंधक मुन्ना गिरी गोस्वामी ने बताया कि आपूर्ति बहाल होते ही एक-दो दिनों के अंदर नकदी की समस्या समाप्त हो जाएगी।  
बता दें कि इससे पहले पिछले कई दिनों से जिले में नकदी का संकट गहराया था। एसबीआई की मुख्य चेस्ट कंगाल होने की कगार पर आ गई थी। नतीजन एटीएम खाली पड़े थे और बैंक शाखाओं ने बड़ी निकासी पर अघोषित रोक लगा दी थी।  अब नकदी मिलने से समस्या फौरी तौर पर दूर हो गई है। हालांकि 25 करोड़ की रकम जिले में 10 दिनों के लेनदेन के लिए ही पर्याप्त है।  
विज्ञापन


बैंक शाखाओं पर लगी भीड़
दो दिनों की बंदी के बाद बैंक खुले तो शाखाओं में उपभोक्ताओं की भीड़ जुटी रही। नकदी आने से बैंकों ने बड़ी निकासी पर लगी अघोषित भी हटा दी। उपभोक्ताओं को मांग के मुुताबिक नकदी मिली। हालांकि भारी भीड़ के चलते लगी कतारों में घंटों बाद नंबर आया। शनिवार और रविवार को बंदी के बाद सोमवार को बैंक खुले। सप्ताह के पहले दिन एसबीआई मुख्य शाखा समेत अन्य बैंकों की शाखाओं में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ रही। अधिकांश एटीएम बंद रहने के बाद लोगों ने शाखाओं का रुख किया था। इन शाखाओं के निकासी काउंटरों पर दिनभर कतारें लगी रही।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें