बनबसा के भैंसाझाला में पुड़ गिरने से क्षतिग्रस्त तुलसी देवी का घर।
- फोटो : अमर उजाला
बीती रात्रि आए अंधड़ से देवीपुरा के मझगांव और गुदमी ग्रामसभा के भैंसाझाला में जहां पेड़ गिरने से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं कई घरों छतें भी अंधड़ की चपेट में आकर उड़ गई। लोगों को खुले आसमान के नीचे रात बितानी पड़ी। अंधड़ से सबसे ज्यादा नुकसान गढ़ीगोठ क्षेत्र में हुआ है। मझगांव और भैंसाझाला में भी कई झाले क्षतिग्रस्त हुए है।
देवीपुरा की ग्रामप्रधान माला देवी ने बताया कि अंधड़ में पेड़ गिरने से ग्रामीण रामगोपाल, रघुवर राम, तेज राम के आवासीय झाले क्षतिग्रस्त हो गए। जैमती देवी, भगवान सिंह, गंगा देवी, सदानंद बहुगुणा, दुर्गा देवी, जानकी देवी, हेमा परिहार की गोशाला और रधुवीर सिंह के मुर्गीफार्म को नुकसान पहुंचा है। गुदमी के ग्रामप्रधान अरूण कुमार ने बताया कि भैंसाझाला में पेड़ गिरने से तुलसी देवी का आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। एसडीएम एके चन्याल ने पटवारी को नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं।