फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनबसा स्टेडियम का ट्राफी पर कब्जा

Fri, 06 Oct 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
फुटबाल विजेता टीम का बनबसा में स्वागत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
यूपी के न्यूरिया (पीलीभीत) में आयोजित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मृति फुटबाल टूर्नामेंट जीतकर बनबसा मिनी स्टेडियम ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। मिनी स्टेडियम की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने खुशी का इजहार करते हुए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


यूपी के न्यूरिया में 22 सितंबर से 5 अक्तूबर तक नेताजी सुभाष बोस स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कोच आरबी मल के नेतृत्व में गई बनबसा मिनी स्टेडियम की टीम ने क्वाटर फाइनल में शक्तिफार्म को 3-0 से और सेमीफाइनल में टनकपुर को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। बीते दिवस बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबला बनबसा मिनी स्टेडियम और न्यूरिया की टीम के बीच खेला गया। पहले हाफ में मिनी स्टेडियम के खिलाड़ी कमल कश्यप के एक गोल की बदौलत टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में मिनी स्टेडियम के खिलाड़ी महेश पाल और कुणाल ने एक-एक गोल कर टीम को 3-0 से विजय दिला दी। मैच के रेफरी लुईस थे। विजेता टीम का बनबसा पहुंचने पर खेल प्रेमियों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें