फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स खेलों के ट्रायल में खिलाड़ियों से दिखाया दम

Fri, 06 Oct 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
एथलेटिक्स ट्रायल्स के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
खेल विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय एथलेटिक्स खिलाड़ियों के ट्रायल दूसरे दिन दौड़ और लंबी कूद के मुकाबलों के साथ संपन्न हो गए। चयनित खिलाड़ी 9 अक्तूबर से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय दो दिनी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता की देखरेख में हुए ट्रायल में अंडर-14 आयु वर्ग बालकों की 100 मीटर दौड़ में मो. कैफ प्रथम, गौरव कुमार द्वितीय एवं अनुज वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-14 आयु वर्ग बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में पलक टम्टा, खुशी कुमार एवं बबीता पंत क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रही। 200 मीटर दौड़ में कोमल सागर, मानसी, निकिता आर्या, 400 मीटर दौड़ में प्रियंका गुप्ता, खुशी कुमारी, शिवानी राजपूत क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कूद में सिया कुमारी प्रथम, रिया ढेक द्वितीय, पलक यादव तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-16 आयु वर्ग के बालकों की 200 मीटर दौड़ में सौरभ बोहरा, राहुल गड़कोटी, योगेश क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। 2000 मीटर दौड़ में शिवम सिंह प्रथम, निशांत महर द्वितीय, शाहिद अली तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-18 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में रिषभ विश्वकर्मा, तुषार जोशी, अमित महरा एवं 1500 मीटर दौड़ में पवन पांडेय, गोविंद पाल, कुनाल गुप्ता और 400 मीटर दौड़ में रिशव विश्वकर्मा, साजिद अली, आयुष चंद क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। लंबी कूद में धीरज कुमार, गौरव कुमार, सौरभ बोहरा, अंडर-18 आयु वर्ग बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में पलक यादव, प्रिया, पूनम, अंडर-20 आयु वर्ग बालकों की 200 मीटर दौड़ में शिवम भट्ट, कुनाल धामी, जनार्दन जोशी, 400 मीटर दौड़ में पारस, अनुज वर्मा, अयान खान, 1500 मीटर दौड़ में तुषार जोशी, अनुज वर्मा, आकाश सिंह क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। निर्णायक मंडल में रामायण प्रसाद, मो. मोहसीन, पीयूष वर्मा, राहुल वर्मा, निकिता शामिल थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें