फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनबसा ने कैनाल को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया 

Sat, 01 Jun 2019 11:07 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
बनबसा में आयोजित क्रिकेट मैच में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम में अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट जारी है। शनिवार को टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला बनबसा क्रिकेट क्लब और कैनाल इलेवन के बीच खेला गया। बनबसा की टीम ने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। पूर्व खिलाड़ी योगेश पांडेय ने मैच का शुभारंभ कराया। 

विज्ञापन


बनबसा मिनी स्टेडियम में चल रहे अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला बनबसा क्रिकेट क्लब और यूपी सिंचाई विभाग की कैनाल कॉलोनी की टीम कैनाल इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कैनाल की टीम निर्धारित 12 ओवरों में 63 रन बनाकर आउट हो गई। जितेंद्र ने सर्वाधिक 25 रनों का योगदान दिया।

बनबसा के बालर विहान ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनबसा की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 11 वें ओवर में 64 रन बनाकर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए मोहित चंद ने सर्वाधिक 16 रन जुटाए। कैनाल के नीरज भंडारी ने 3 खिलाड़ियों को आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के रैफरी सुरेश सामंत और नितिन थे। स्कोरर की भूमिका हर्षित पाल ने निभाई। आयोजक अविनाश कुमार, मोहित चंद, सुरेश सामंत ने सहयोग दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें