फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बनबसा नगर पंचायत अब वसूलेगा भवन कर

Wed, 08 Nov 2023 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। अब शीघ्र ही बनबसा नगर पंचायत क्षेत्र वासियों से गृह कर की वसूली शुरू करेगा। शासन से तय नई संपत्ति कर नियमावली के तहत जिलाधिकारी के की ओर से तय सर्किल रेट पर वार्षिक मूल्यांकन किया जाना है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्षा रेनू अग्रवाल ने बताया कि नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में बनबसा में भवन कर लागू किए जाने का प्रस्ताव पहले ही पारित किया जा चुका है। बताया कि भवन कर से प्राप्त होने वाली आय से पंचायत अंतर्गत आवास करने वालों को सुविधाएं देने के अलावा विकास कार्य संपन्न कराए जा सकेंगे। ईओ दीपक चंद्र बुड़लाकोटी ने बताया कि यहां संपत्तियों का वार्षिक मूल्यांकन जिलाधिकारी से तय सर्किल रेट के आधार पर प्रस्ताव स्वीकृत किया जा चुका है। इस संबंध में सूचना पहले ही प्रकाशित की जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें