बनबसा (चंपावत)। बनबसा स्थित उत्तर प्रदेश के स्वामित्व वाली शारदा मुख्य नहर 22 दिन तक बंद रहेगी। उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव अमित प्रणव की ओर से इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी किए गए हैं। ये कदम आवश्यक अनुरक्षण के कारण उठाया गया है। नहर बंद रहने से बिजली का उत्पादन भी प्रभावित रहेगा। लेकिन इस वक्त पानी की जरूरत नहीं होने से सिंचाई पर असर नहीं पड़ेगा।
शारदा कैनाल के उप खंड अधिकारी प्रशांत कुमार वर्मा ने बताया कि उप्र सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ओर से मिले निर्देश के बाद नहर को बंद करने की तैयारी की जा रही है। नहर 19 नवंबर की रात से दस दिसंबर की रात तक बंद रहेगी। इस अवधि में नहर का अनुरक्षण कार्य करा जाएगा। इससे 34 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। इससे पूर्व अक्तूबर 2011 में भी 20 दिनों के लिए नहर बंद की गई थी। संवाद