फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनबसा का फुटबाल चैंपियनशिप पर कब्जा

Wed, 28 Dec 2016 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
बनबसा का फुटबाल चैंपियनशिप पर कब्जा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 अंडर 16 जिला स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीतकर मिनी स्टेडियम बनबसा ने चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया है। मुख्य अतिथि एसडीएम अनिल चन्याल ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। 
विज्ञापन


जिला खेल विभाग की तरफ से स्टेडियम मैदान में आयोजित टूर्नामेंट का फाइनल मैच मिनी स्टेडियम बनबसा और स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर के बीच हुआ। बनबसा ने एक गोल कर टीम बढ़त बना ली थी, जबकि टनकपुर का खाता नहीं खुल सका। मध्यांतर के बाद टनकपुर ने भी गोल कर मुकाबला बराबर कर लिया, लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में बनबसा ने दो और गोल कर मैच जीत लिया।

बनबसा की ओर से यशवर्धन ने दो और निखिल ने एक गोल किया, जबकि टनकपुर की ओर से शाहरुख ने एक गोल दागा। रेफरी फुटबाल कोच आरबी मल्ल थे। लाइनमैन की जिम्मेदारी रविंद्र और बाबा ने निभाई। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, लक्ष्मण सिंह पाटनी, प्रकाश सिंह, गौरव खोलिया आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें