फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने किया वट वृक्ष का पूजन

Sun, 05 Jun 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत/लोहाघाट।
विज्ञापन
बालेश्वर मंदिर में वटसावित्री की पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। वट सावित्री अमावस्या पर शनिवार को नगर के प्रमुख मंदिरों में भारी भीड़ रही। हजारों सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना के लिए वट वृक्ष का पूजन किया। बालेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजन कर पति के दीर्घ आयु की कामना की।
विज्ञापन


पंडित खीमानंद जोशी, पंडित तनुज जोशी ने आशीर्वाद दिया। लोहाघाट में ओली भवन, सर्वदेव मंदिर में महिलाओं ने उपवास रखकर परिधान में पूजा की। गीता ओली, सोनी ओली, ज्योति, विनीता जोशी, गीता भट्ट, शांति जोशी, भावना बोहरा, नीतू जोशी, दीपा गोस्वामी, सरिता आदि महिलाओं ने पूजा कर अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना की।
टनकपुर। टनकपुर क्षेत्र में वट सावित्री अमावस्या पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वट वृक्ष की पूजा के लिए सुबह से ही सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें