Bajri coat removed from the river by SSB polythene
- फोटो : अमर उजाला
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने बाजरीकोट स्थित पंचम वाहिनी परिसर में सफाई अभियान चलाया। स्वच्छता अभियान पखवाड़ा के तहत एसएसबी परिसर को चमकाया गया। बाजरीकोट क्षेत्र के नाले से पॉलिथीन को बीन गड्डे में डाला गया। इसके अलावा कूड़ा-करकट को बीनकर जलाया गया।
एसएसबी के उप कमांडेंट राजीव भट्ट के नेतृत्व में चले अभियान में तमाम जवानों ने सहयोग किया। लोगों को गंदगी से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए सफाई को प्रेरित भी किया गया।