फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली खेल रहे नंदलाल वृंदावन की कुंज गलिन में

Tue, 05 Mar 2019 11:24 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूूराे चंपावत।
विज्ञापन
बैठकी होली के गीतों में झूमते होल्यार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कलश संगीत समिति की ओर से जिला मुख्यालय के मां भगवती मंदिर डड़ा बिष्ट में बैठकी होली का आयोजन किया गया। इसमें होल्यारों ने देर रात तक विभिन्न राग विहाग में होली गीतों का गायन कर दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य गिरीश चंद्र पंत ने राग धमार में चमकत हो चपला सी तुम नीकी बनी हो गा कर किया। इसके बाद दिनेश बिष्ट ने राग कल्याण में बहुत दिनन के रूठे श्याम को और संजय पांडेय ने शंकर तेरी जटा में बहती है गंग धारा की शानदार प्रस्तुति दी। मनोज बिष्ट ने होली खेल रहे नंदलाल वृंदावन की कुंज गलिन में की प्रस्तुति दी। दिनेश बिष्ट ने ऐसे कपटी नगर में काहू संग प्रीत और दीपक जोशी ने राग खम्माज में अपने ही रंग में रंगा दे मौला और दीपक बिष्ट ने राग काफी में रंग-रंगीला बाना पहन मेरे अंगना में आना की शानदार प्रस्तुति दी। समापन पंकज जोशी ने आओ गोपाल सरंगार कर तोरा की प्रस्तुति से किया। ब्यूरो 

विज्ञापन



भोले नाथ सब दु:ख दूर करो...
पाटी (चंपावत)। श्री मष्टा कला संगीत पाटी की ओर से महाशिवरात्रि को हुई बैठकी होली में होल्यारों ने उम्दा प्रस्तुतियों से देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। समिति के वरिष्ठ सदस्य बीसी भट्ट के सौजन्य से हुई होली का शुभारंभ होल्यारों ने सामूहिक रूप से गणेश वंदना के साथ किया।

होली के फनकार सीएस मौनी ने राग पीलू में भोले नाथ सब दु:ख दूर करो, पंकज पचौली ने राग काफी में शिव महिमा का वर्णन करते हुए जटन विराजत गंगे भोले नाथ दिगंबर, नवीन पचौली ने राग काफी में मुरली की वह तान फिर से सुनादे मोहना, एमसी भट्ट ने राग धमार में चमकत हो चपला सी आज तुम नीकी बनी हो, बीसी भट्ट ने राग काफी में कैसी ये नादानी सैंय्या मोरी अखियां पिरानी, ललित सोराड़ी ने सैंय्या गये परदेश कटत कैसे विरहा की रतियां गाकर श्रोताओं को श्रृंगार रस में डुबो दिया।
विज्ञापन


कैलाश भट्ट ने राग बागेश्री में अचला पकड़ रस लीजो होली के दिन में, विशाल पचौली ने चलो री चलो सब होली खेलन को तट यमुना की ओर गाकर श्रोताओं को झूमने के लिए मजबूर किया। समापन सीएस मौनी ने राग खमाज में मोरा आंचल छोड़ो कन्हाई से किया गया।

बैठकी होली में शिक्षक रवीश पचौली, एमएन पचौली, भुवन गड़कोटी, प्रदीप पचौली, कमल ने भी विभिन्न रागों में होली गायन किया। तबले पर संगत योगेश अवस्थी, कैलाश भट्ट और विशाल ने दी। ब्यूरो

डिप्टेश्वर महादेव मंदिर में 22 को होगा होली महोत्सव

चंपावत। जिला मुख्यालय के डिप्टेश्वर महादेव मंदिर में 22 मार्च को होली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें चाराल क्षेत्र के होली दल शिरकत करेंगे। आयोजन को लेकर उप समिति का गठन कर जिम्मेदारियां तय की गईं।
सोमवार को मादली होली कमेटी के अध्यक्ष हरीश पांडेय की अध्यक्षता और विक्रम खाती के संचालन में बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि 22 मार्च को टीके के रोज डिप्टेश्वर महादेव मंदिर में होली महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें चाराल के विभिन्न क्षेत्रों की होली समितियों को प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कार दिए जाएंगे। इस दौरान आयोजन को सफल बनाने के लिए उपसमितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में शंकर पांडेय, मोहन खाती, एनडी चिलकोटी, दिनेश पांडेय, प्रहलाद खाती, प्रकाश पांडेय, देव सिह खाती, मनीष पांडेय, रमेश तिवारी, संजय जोशी, गोविंद खाती, कौस्तुभ पांडेय, हरीश राय, प्रमोद पांडेय, प्रदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।

10 को फिर होगी बैठक
चंपावत। डिप्टेश्वर महादेव मंदिर में होली महोत्सव के आयोजन को लेकर 10 मार्च को दोपहर दो बजे से तल्ली मादली में बैठक होगी। इसमें सभी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें