फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौतड़ी में कार खाई में गिरी, ड्राइवर की मौत

Fri, 17 Jun 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
बौतड़ी में कार खाई में गिरी ड्राइवर की मौ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घाट-पनार मार्ग पर बौतड़ी के पास एक कार खाई में लुढ़क गई। दुर्घटना में कार चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। रुड़की निवासी इस घायल व्यक्ति को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब सात बजे गंगोलीहाट से पिथौरागढ़ को जा रही वैगनआर कार (यूके 05/9500) घाट-पनार मार्ग पर बौतड़ी के पास करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। जानकारी मिलते ही लोहाघाट से थाना प्रभारी मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में पुलिस की राहत टीम मौके पर पहुंची। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि कार के चालक त्रिलोक सिंह बलड़िया (55) पुत्र सबल सिंह की अस्पताल ले जाते वक्त आपात चिकित्सा सेवा 108 में मौत हो गई, जबकि घायल हुए रुड़की जिले के निवासी आन सिंह (50) को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटना की वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें