टनकपुर से गंगा स्नान के लिए श्री ब्यानधूरा ऐडी देवता का डोला लेकर हरिद्वार रवाना होते श्रद्घालु।
- फोटो : अमर उजाला
श्री बाबा ब्यानधूरा मंदिर का डोला गंगा स्नान के लिए बुधवार को हरिद्वार रवाना हुआ। श्री ऐडी देवता की इस डोला यात्रा को पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत ने पंचमुखी महादेव मंदिर से रवाना किया। इस दौरान पंचमुखी महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना से माहौल भक्तिमय बना रहा। लोगों ने देव डांगरों की पूजा लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में हरिद्वार रवाना हुई ऐडी देवता की यह डोला यात्रा बृहस्पतिवार सुबह गंगा स्नान कर वापस लौटेगी। मंदिर समिति अध्यक्ष शंकर जोशी एवं महामंत्री जमन सिंह महरा ने बताया कि ऐडी देवता के डोले को गंगा स्नान कराने के बाद हरकी पैडी में विधिविधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को डोला वापस मंदिर पहुंचेगा और तीन फरवरी से मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू होगी। कथा का समापन 10 फरवरी को भंडारे के साथ होगा। डोला यात्रा में दयाकिशन जोशी, मोहन चंद्र जोशी, भीम सिंह महरा, विशन सिंह महरा, प्रेम सिंह समेत तीन दर्जन लोगों की टीम रोडवेज बस से रवाना हुई है।