फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया डामरीकरण पर भड़के ग्रामीणों ने रूकाया काम

विज्ञापन
बाराकोट ब्लाक के तड़ीगांव-इंद्रपुरी मोटर मार्ग में होता डामरीकरण कार्य। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के निर्माणाधीन तड़ीगांव-इंद्रपुरी सड़क पर कराए जा रहे डामरीकरण में गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप लगाया गया है। कुंदन सिंह माहरा के नेतृत्व में रविवार को मौके पर पहुंच ग्रामीणों ने डामरीकरण का काम रुकवा दिया। ग्रामीणों ने घटिया काम की जांच करा मानकों के अनुरूप डामरीकरण की मांग की।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल सिंह माहरा, दीपक सिंह माहरा, राजेंद्र सिंह, दीपक सिंह, राजेंद्र कुमार आदि ने बताया कि लंबी कवायद के बाद लोनिवि ने तड़ीगांव से इंद्रपुरी मोटर मार्ग पर डामरीकरण शुरू किया लेकिन सड़क की सफाई किए बगैर ही मिट्टी के ऊपर डामरीकरण किया जा रहा है। गुणवत्ता में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। लोनिवि के ईई बीसी भंडारी का कहना है कि गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी।
आठ माह बाद भी नहीं संवरी भिंगराड़ा-खरही सड़क
चंपावत। पाटी ब्लॉक के खरही-भिंगराड़ा सड़क की खस्ता हालत लोगों के लिए मुसीबत बनी है। आपदा में क्षतिग्रस्त सड़क के आठ महीने बाद भी ठीक न होने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने सड़क को पांच जुलाई तक ठीक न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पिछले साल अक्तूबर में आई भारी अतिवृष्टि में खरही-भिंगराड़ा सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई थी लेकिन आठ माह बाद भी यह सड़क न सुधरने से ग्रामीण नाराज हैं। लोगों का कहना है कि ग्रामीणों ने अपने स्तर से मरम्मत कर इस सड़क को आवाजाही लायक बनाया था। फिर भी वाहनों की आवाजाही में जोखिम बना हुआ है। अब दूसरी बरसात आ चुकी है। ग्राम प्रधान सुनीता, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा, चंद्र सिंह रावत, अशोक भट्ट, गुमान सिंह, टीकाराम शर्मा, चंद्रशेखर, प्रकाश चंद्र आदि ग्रामीणों ने सड़क के मलबे और आसपास गिरे पेड़ों को हटाने के साथ सड़क को आवाजाही के लिए सुचारु करने की मांग की है। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें