फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस सिलेंडरों का बैकलॉग 1200 के पार पहुंचा

Thu, 17 Aug 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में रसोई गैस पाने को लाइन में लगे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला मुख्यालय में कुमाऊं मंडल विकास निगम की रसोई गैस की इंडेन एजेंसी में गैस सिलेंडरों का बैकलॉग बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को हल्दूचौड़ प्लांट से गैस सिलेंडरों से भरा एक ही वाहन पहुंचने के कारण कई उपभोक्ताओं को मायूसी ही हाथ लगी।
विज्ञापन


गैस एजेंसी के प्रबंधक प्रदीप कार्की के अनुसार मुख्यालय की एजेंसी में रसोई गैस सिलेंडरों का बैकलॉग 1200 सिलेंडरों से पार पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को आए वाहन में 25 व्यावसायिक सिलेंडरों के साथ ही 180 रसोई गैस सिलेंडर पहुंचे। इनमें से 70 सिलेंडरों का वितरण छतार वार्ड में होम डिलीवरी के रूप में किया गया। बता दें कि मैदानी क्षेत्र के विभिन्न जिलों में बाढ़ के हालात और हल्दूचौड़ बाटलिंग प्लांट से आपूर्ति कम होने के कारण रसोई गैस का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें