फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट में 2000 गैस सिलेंडरों का बैकलॉग

Tue, 05 Sep 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट में 2000 गैस सिलेंडरों का बैकलॉग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों की किल्लत से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। लोहाघाट गैस एजेंसी में 2000 सिलेंडरों का बैकलॉग चल रहा है। अगस्त में रीठा साहिब, बर्दाखान, पंचेश्वर, राइकोट कुंवर स्थानों में गैस की आपूर्ति नहीं हुई। एजेंसी में बुकिंग नंबर के आधार पर गैस सिलेंडर बांटी जा रही है। 
विज्ञापन


सिलेंडर भरवाने के लिए लोग सुबह से ही लाइन में लग रहे हैं। गैस एजेंसी से राष्ट्रीय राजमार्ग में लोगों की लंबी लाइन लग रही है। गैस एजेंसी प्रबंधक गिरीश चंद्र आर्या ने बताया कि जुलाई में एजेंसी में सिलेंडर की 31 गाड़ियों के सापेक्ष पांच गाड़ियां कम आईं जबकि अगस्त में 31 गाड़ियां आईं।

बताया गया कि हल्द्वानी प्लांट से गैस की आपूर्ति कम होने के कारण व्यवस्था सामान्य बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगस्त माह से में रीठा, बर्दाखान, पंचेश्वर, राइकोट कुंवर आदि स्थानों में सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं हो सकी है। बताया गया कि इन स्थानों में शीघ्र गैस की गाड़ियां भेजी जाएगी। अलबत्ता सितंबर में गल्लागांव, गलचौड़ा, किमतोली, पुलहिंडोला, चमदेवल, मडलक क्षेत्र में सिलेंडरों की आपूर्ति की जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें