बनबसा जगबूड़ा पुल पर हंगामा करते प्रवासी नेपाली नगारिक।
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। एक बार फिर प्रवासी नेपाली नागरिकों ने बनबसा सीमा पर अपनी ही सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। वे भारतीय प्रशासन से उन्हें नेपाल भेजने की मांग करते रहे। सीओ के समझाने पर शांत हुए लोग।
लॉकडाउन में भारत के विभिन्न प्रांतों से वतन लौटने वाले प्रवासी नेपाली नागरिकों ने बनबसा की सीमा जगबूड़ा पुल पर अपने ही मुल्क के खिलाफ एक बार फिर जमकर नारेबाजी की। प्रवासी नेपाली नागरिकों ने भारतीय प्रशासन से उन्हें नेपाल भेजने की मांग की।
नेपाल प्रशासन अपने ही वतन के लोगों को अपने मुल्क नही आने दे रहा है। इससे भड़के प्रवासी नेपालियों ने रविवार को अपने ही देश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसके चलते बनबसा पुलिस और प्रशासन को उन्हें समझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। सीओ बीसी पंत ने बताया कि प्रवासी नेपाली नागरिकों को राहत शिविरों में पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।