फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन

टनकपुर (चंपावत)। प्रेम-प्रसंग में शादी का झांसा देकर देकर युवती से दगा करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शहर की विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी दीपक कोहली (26) का एक युवती के साथ दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि दीपक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया और जब युवती के परिजन शादी का रिश्ता लेकर युवक के घर पहुंचे तो उसने युवती के परिजनों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश की। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार शाम आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच महिला पुलिस अधिकारी नीशू गौतम को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें