फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से आए युवक की बिगड़ी तबियत, आइसोलेशन में शिफ्ट किया

विज्ञापन
प्रवासियों को चंपावत से उनके गांव भेजने की कार्यवाही करते राजस्व विभाग के अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। मुंबई से आकर क्वारंटीन हुए एक युवक की एकाएक तबियत बिगड़ी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आननफानन में मौके पर पहुंच एहतियातन युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया। युवक का कोरोना सैंपल भी लिया गया। यद्यपि बाद में दवा देने के बाद तबियत में सुधार हो रहा है। मगर घटना की जानकारी से लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

लोहाघाट से लगे एक गांव का 34 वर्षीय नौजवान मुंबई से अपने गांव आया था। गांव के ही प्राथमिक स्कूल में दो अन्य लोगों के साथ उसे क्वारंटीन किया गया था। बृहस्पतिवार को युवक को बुखार आने और सांस लेने में दिक्कत हुई, तो साथ रह रहे दो अन्य लोग घबरा गए। एसडीएम आरसी गौतम के निर्देश पर बृहस्पतिवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रीनिंग कर दवाएं दीं। शुक्रवार को उनके साथ क्वारंटीन दो युवकों ने जिला कंट्रोल रूम में जानकारी दी तो चिकित्साधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह ने युवक को ट्रॉमा सेंटर में बने आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया। युवक के ब्लड सैंपल जांच को भेजा है।
16 सैंपल भेजे गए, अब तक सभी 158 सैंपल निगेटिव आए
चंपावत। चंपावत जिले से शुक्रवार को कुल 16 सैंपल भेजे गए। अलबत्ता अभी तक कोविड-19 का एक भी संक्रमित व्यक्ति चंपावत जिले में नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग के जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि जिले के 158 सैंपल में से सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अलबत्ता शुक्रवार के 16 सैंपल सहित कुल 27 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। इधर अब जिले में 17 संस्थागत और 10190 होम क्वारंटीन हैं। वहीं प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को जिले में 215 से अधिक प्रवासी पहुंचे।
विज्ञापन

चेकपोस्ट पार करते ही तत्काल दें प्रवासियों की सूचना:डीएम
चंपावत। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने प्रवासियों और बाहरी क्षेत्रों से ला रहे लोगों के वाहनों के जिले में प्रवेश करने पर सूचना तत्काल न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत के नोडल अधिकारी और संबंधित ग्राम प्रधानों को देने की हिदायत दी है। पाटी क्षेत्र के विभिन्न क्वारंटीन सेंटर के मुआयने के बाद उन्होंने ये निर्देश दिए हैं। कहा कि आमतौर पर क्वारंटीन सेंटरों, अस्पतालों सहित पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। अलबत्ता सूचनाओं के तत्काल आदान-प्रदान को और बेहतर किया जाना है। दौरे में एसपी लोकेश्वर सिंह, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, सीईओ आरसी पुरोहित, सीओ ध्यान सिंह आदि मौजूद थे। क्वारंटीन सेंटर में कई जगह प्रवासी श्रमदान करते मिले। डीएम ने इसे प्रोत्साहित करने के लिए जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने के सीईओ को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें