पाटी विकासखंड के न्याय पंचायत संसाधन केंद्र (सीआरसी) रौलमेल में मंगलवार को छात्र-छात्राओं की विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक प्रतियोगिताओं का रंगारंग आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में बबीता, चंद्रेश, कमलनाथ, मनीष, देवेंद्र और सीमा ने बाजी मारी। सीआरसी समन्वयक अंबादत्त सौराड़ी की अध्यक्षता और शिक्षक रबीश पचौली के संचालन में हुई प्रतियोगिताओं में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने खूब दमखम दिखाया।
प्राथमिक वर्ग की मानचित्र प्रतियोगिता में बबीता, प्रियंका, चंद्रेश, जूनियर वर्ग में देवेंद्र, सीमा, अनीता, अंग्रेजी सुलेख में चंद्रेश जोशी, साक्षी पचौली, गरिमा जोशी, जूनियर वर्ग में मनीष, निर्मल, बबीता, हिंदी सुलेख में कमलनाथ, साक्षी, कमल आर्य, जूनियर वर्ग में बबीता, मनीष, नरेंद्र पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
अंताक्षरी में प्राथमिक विद्यालय रौलमेल, जैरोली, शिशु मंदिर पाटी, लोकनृत्य में रौलमेल, जैरोली, जेएन पब्लिक स्कूल पाटी पहले तीन स्थानों पर रहे। समूह गान, एकांकी, लोकनृत्य में बिसारी प्रथम रहे। निर्णायक ममता जोशी, आनंद बल्लभ, नीरज पंत, गिरीश तिवारी, मीरा माहरा, एडी जोशी थे।