फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए की छात्रा ने फंदे से लटक कर जान दी

Tue, 03 Jan 2017 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां सुयालखर्क गांव में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है उसमें ज्योति ने ‘पिताजी मैंने ऐसा कोई काम नहीं किया है जिससे आपकी बदनामी हो’ लिखा है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर सुयालखर्क गांव की ज्योति जोशी (21) पुत्री रमेश चंद्र सोमवार को दिन में करीब दो बजे घर से लापता हो गई थी। काफी देर तक जब ज्योति घर नहीं लौटी तो उसकी दादी ने शाम 6 बजे आसपास खोजबीन की। घर से करीब सौ मीटर दूर जंगल में एक पेड़ से ज्योति का शव लटका मिला। दादी के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली के एसएसआई राजेश पांडेय और एसआई प्रशिक्षु वंदना चौहान मौके पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि शव के पास सुसाइड नोट मिला है उसमें ‘ पिताजी मैंने ऐसा कोई काम नहीं किया है, जिससे आपकी बदनामी हो’ लिखा है। इससे पुलिस मामले को आत्महत्या से जोड़ देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें