फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आयुष मिशन ने शुरू किया बुजुर्गों को स्वस्थ रखने का अभियान

Tue, 02 Jul 2024 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
सीमांत दिगालीचौड़ में आयुष् मिशन के तहत लगा चिकित्सा ​शिविर। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिले में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत बुजुर्गों को स्वस्थ रखने का अभियान दिगालीचौड़ से शुरू हो गया। यह अभियान जिले के 11 आयुष आरोग्य मंदिरों में संचालित किया जा रहा है। बुजुर्गों को स्वस्थ रखने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से आयुष के माध्यम से विशेष चिकित्सा शिविर संचालित किए जा रहे हैं। जिले में 25 आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में 11 को आयुष आरोग्य मंदिर की शक्ल दी गई है।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद सिंह ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर बुजुर्गों के रक्त, पेशाब की जांच की जाएगी। इसके अलावा बवासीर, भगंदर आदि तमाम रोगो की जांच करने के साथ यदि जरूरत हुई तो सर्जन उसका ऑपरेशन भी करेंगे।
आयुष मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. सुधाकर गंगवार ने बताया कि दिगालीचौड़ के बाद तीन जुलाई को लोहाघाट के पाटनपाटनी गांव, चार जुलाई को रीठाखाल, पांच को डुंगराबोरा, छह को गूंठगरसाड़ी, आठ को चौड़ाकोट, नौ कर्णकरायत, 10 को बिंरगुल, इग्गारह को ओखलंज, 12 को सिमलखेत और 13 जुलाई को मडलक में शिविर लगाए जाएंगे। आरोग्य मंदिर दिगालीचौड़ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धीरज रावत के नेतृत्व में आज 32 वृद्धों और अन्य रोगियों का इलाज कर उनकी काउंसलिंग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें