फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू से बनाएं दूरी, क्योंकि परिवार है जरूरी...

Sun, 26 May 2019 11:26 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत/लोहाघाट।
विज्ञापन
सिप्टी जीआईसी में तंबाकू निषेध जागरूकता रैली निकालते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को सिप्टी जीआईसी में प्रधानाचार्य सोमपाल की अध्यक्षता, कार्यक्रम नोडल छत्रपाल और नशामुक्ति संयोजक सामश्रवा आर्य के संचालन में छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। इस दौरान तंबाकू से बनाएं दूरी, क्योंकि परिवार है जरूरी के नारे लगाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। 

विज्ञापन


रैली के बाद तंबाकू से यात्रा मृत्यु की ओर विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें निखिल, सुमन गड़कोटी और सचिन गड़कोटी क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। विजेताओं को जिला सेवायोजन अधिकारी राजेंद्र पंत ने पुरस्कृत किया।

गोष्ठी में छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशा न करने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम में शिक्षक अर्जुन सिंह, ललित मोहन बोहरा, भुवन जोशी, नीता, बदरुद्दीन अंसारी, गौरव सिंह, मनोज कुमार, जीवंती देवी, आदित्य पंत आदि थे। 
विज्ञापन


इधर डोबाभागू जीआईसी में रैली निकाली गई। इस दौरान गोष्ठी और कई प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में रवींद्र, रितिक, ज्योति और मोहित ने बाजी मारी। कनिष्ठ सहायक मुकेश जोशी की पहल पर हुई गोष्ठी में तंबाकू के नुकसान को बताने के लिए काउंसलिंग पर जोर दिया गया। कनिष्ठ वर्ग की स्वच्छता प्रतियोगिता में रवींद्र कुमार, गीता, अनीता, तंबाकू निषेध भाषण में जूनियर वर्ग में रितिक तिवारी, शिवम कुमार, अंकित कुमार, वरिष्ठ वर्ग में ज्योति तिवारी, गंगा जोशी, सुमन और कला प्रतियोगिता में मोहित कुमार, शोभा और प्रकाश जोशी क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। 

तंबाकू के सेवन से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में बताया
टनकपुर (चंपावत)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में नशा मुक्त परिवेश और स्वच्छ पर्यावरण अभियान के संयोजक जनकवि शूल के नेतृत्व में सूखीढांग क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्या की जानकारी दी गई। इसके अलावा लोगों को नशे से बचने को प्रेरित किया गया।

समाजसेवी पं. शंकर दत्त जोशी की अध्यक्षता में आयोजित जागरूकता गोष्ठी में जनकवि शूल ने कहा कि 31 मई को पूरी दुनिया में तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को तंबाकू मुक्त और स्वस्थ बनाना है। बताया कि तंबाकू, गुटखा, बीड़ी सिगरेट आदि नशीले पदार्थों के प्रयोग से शरीर में पहुंचने वाला निकोटीन स्वास्थ्य को बेहद नुकसान पहुंचाता है।

इससे दिमाग पर भी कुप्रभाव पड़ता है। उन्होंने लोगों को नशीले पदार्थों का सेवन न करने का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम के आयोजन में राजेंद्र चौड़ाकोटी, प्रकाश चंद्र जोशी, महेश चंद्र, प्रकाश बोहरा, सुरेश जोशी, रमेश चंद्र, अमित, योगेश, सुरेंद्र, किशोर उपाध्याय, विष्णु जोशी, संजय चौड़ाकोटी आदि ने सहयोग दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें