फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉल पेंटिंग से मतदान के लिए प्रेरित कर रहे चित्रकार 

Fri, 29 Mar 2019 11:02 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
मतदान के लिए लोहाघाट में वाल पेंटिंग के जरिए प्रेरित करते देश के विभिन्न स्थानों से आए चित्रकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के 11 अप्रैल को होने वाले मतदान मेें लोगों को प्रेरित करने के लिए दीवारों पर पेंटिंग (भित्ति चित्रण)  किया जा रहा है। स्वीप के नोडल अधिकारी जीवन कलोनी ने बताया कि जिला प्रशासन की पहल पर चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत वॉल पेंटिंग के लिए देहरादून, पिथौरागढ़, हरियाणा, हल्द्वानी, मुजफ्फरनगर और खेतीखान के ख्याति प्राप्त चित्रकार आए हुए हैं। शुक्रवार को चित्रकार हरीश चंद्र गहतोड़ी और ललित मोहन कापड़ी के दिशा-निर्देशन में आठ चित्रकारों की टीम ने वॉल पेंटिंग शुरू की। 

विज्ञापन


हरियाणा के चित्रकार आर्यन पवन पागल की पेंटिंग में ईवीएम की ताकत को दर्शाया गया है। इसी तरह मुजफ्फरनगर के राम किशोर ने पहली बार वोट देने के लिए उत्साहित वोटरों का जोश, हरियाणा के उदयराज सिंह ने जातिवाद छोड़कर राष्ट्रहित में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। देहरादून के संतोष कुमार साहनी ने सारे काम छोड़ दो-सबसे पहले वोट दो और हरीश गहतोड़ी ने अपने चित्र के माध्यम से बिना लालच के वोट देने का संदेश दिया। इन वॉल पेंटिंगों को देखने के लिए लोग उमड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें