चंपावत के जूनियर हाईस्कूल फूंगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद अतिथि और अन्य। स्रोत : विद
चम्पावत। पैंती (फुंगर) निवासी परियोजना निदेशक भारत सरकार डॉ. शरद चंद्र जोशी ने अपनी धर्मपत्नी स्व. दीपा जोशी की स्मृति में जूनियर हाईस्कूल फूंगर में हुए कार्यक्रम में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडे, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, शरद चंद जोशी, नरेंद्र लडवाल, शंकर पांडे ने किया। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली गीतांजलि पुजारी और 92.80 अंक प्राप्त करने वाली हेमा ठाकुर को भी नकद पुरस्कार दिया गया। आयोजक जोशी ने बताया विगत तीन वर्ष से यह कार्यक्रम वह अपनी पत्नी की स्मृति में करा रहे हैं। संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ. भुवन चंद्र जोशी और शंकर जोशी ने किया। यहां प्रधानाचार्य अमृता चंद्रा, भाजयुमो अध्यक्ष गौरव पांडेय, सरिता बोहरा, बबीता, जनार्दन चिल्कोटी, लीला बिष्ट, सुनील कुमार पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद